सिमडेगा, अगस्त 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची की टीम के द्वारा अग्निपथ योजना से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 से 12 एवं एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल अभय मित्तल, सूबेदार मेजर मनोज कुमार, नायक, पवन कुमार, प्रधान अध्यापक अब्राहम केरकेट्टा, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार, एवं शिक्षक संजीव कुमार ने किया। सूबेदार मेजर मनोज कुमार के द्वारा अग्निवीर से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। अग्निवीर में बहाली हेतु ऑनलाइन पंजीयन फरवरी से अप्रैल के बीच में कर सकते हैं, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जून में होता है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट देने के लिए रिक्रूटमेंट रैली में उपस्थित होना पड़ता है। लेफ्ट...