लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी मजरा के बंगलहा राज में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर करीब 11 घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मंगलवार शाम लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने गुड्डू, जमुना, रामू, राजेश, सदाराम, रामपाल, विनायक, अयोध्या आशियानों को अपनी चपेट में ले लिया। चंद ही पलों में घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया और परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- घर के अंदर सो रहा था पूरा परिवार और अचानक भड़क गई आग, परिजनों ने भागकर बचाई जान ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय अधिकांश लोग खेतों पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान आग लग गई और तेजी से फैलते हुए घरों को अपनी चपेट में ले लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.