लखीमपुरखीरी, जून 25 -- भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुरवा गांव में अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से घर सहित घर में रखी हजारों की नगदी सहित लाखों रुपयों के सोने चांदी के आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। बुधवार की दोपहर भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुरवा गांव में अख्तर अली पुत्र मंसूर अली के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर के अंदर रखे लाखों रुपयों के सोने चांदी के आभूषण 25 हजार रुपये नगद दो साईकिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अख्तर ने बताया कि करीब एक माह पहले लड़के की शादी हुई थी उसी की शादी का सामान घर में रखा था। मौके पर पहुंचे ...