कटिहार, दिसम्बर 16 -- डंडखोरा संवाद सूत्र प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत बेलराही गांव में सुबह करीब चार बजे मवेशी के गुहाल में लगी आग में गुहाल सहित एक घर पूरी तरह से राख हो गया तो वहीं गुहाल में बंदे एक गाय का बछड़ा जलकर मर गया तो वहीं एक गाय आग की चपेट में झुलस गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग इतना जल्दी से फैला की बगल के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग चंदा देवी की गुहाल घर से उठा और देखते ही देखते बगल के रूपसरी कुमारी का भी घर को अपने चपेट में ले लिया । मौके पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर सहित घरेलू सामान, अन्न, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए।सूचना मिलते ही गांव के मुखिया आलोक चौहान घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से त्वरित राहत और मुआवजे की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.