अग्निकांड में पांच परिवारों के आशियाने राख, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
बलरामपुर, मई 30 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। थाना हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरा शिकारीपुरवा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया। तेज गर्मी और लू के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले पवन कुमार के फूस के मकान में आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई कमलेश, पेशकार, शीतल और राम निवास के घरों तक पहुंच गई। देखते ही देखते सभी फूस के मकान आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और हवा के चलते वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.