लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- बरवर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दिलावरनगर में रविवार दोपहर बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर रणजीत पुत्र मिश्रीलाल, सदानंद पुत्र रणजीत और लवराज पुत्र प्यारे लाल की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान खाक हो गया। पीड़िता लीलावती ने बताया कि उनकी परचून की दुकान का लगभग एक लाख रुपये का सामान, दस हजार रुपये नकद और जेवरात भी आग में जल गए। पीड़ित परिवार आज भी झोपड़ियों में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवास योजना का लाभ मिला होता, तो यह नुकसान नहीं होता। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.