दरभंगा, जनवरी 25 -- बहेड़ी। नगर पंचायत क्षेत्र के मुरली गांव के वार्ड 15 में गत शनिवार की रात को भीषण अग्निकांड हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग में चार वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गयी, जबकि तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। आग की चपेट में आकर ललित मंडल के चार वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ललित मंडल, संजय मंडल और रंजय मंडल के घर में अचानक आग लग गयी। बताया गया कि मृतक की मां लोलिया देवी रात में खाना खाने के बाद बच्चे को घर में सुलाकर सरस्वती पूजा के अवसर पर पास में चल रहे भजन कार्यक्रम को सुनने चली गई थीं। इसी दौरान घर में आग लग गई। भजन और बाजे की तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को समय रहते घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। जब तक ग्रामीणों को आग की भनक लगी और बुझाने का प्रयास शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.