लखनऊ, जून 30 -- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च निकाल कर अलीगंज अग्निकांड के मृतक 15 छात्रों और भरत भूषण तिवारी को याद किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव परवीन मणि त्रिपाठी, संजय गुप्ता, रामशंकर दूबे, प्रदीप शुक्ला, नीरज यादव, सैयद जाहिर चिश्ती समेत वीरेंद्र पाल, सतीश वर्मा व भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...