सीतापुर, अप्रैल 7 -- महमूदाबाद, संवाददाता। अग्निकांड प्रभावित बच्चों की मदद करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और न्याय पंचायत के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मदद की पहल की। शिक्षकों ने अपने निजी संसाधनों से बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। न्याय पंचायत सरैया चलाकापुर में हुए भीषण अग्निकांड की तपिश से बच्चों को बचाने के लिए उनके शिक्षक आगे आए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री हंसराज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, ब्लॉक मंत्री ज्ञानेश मिश्र और न्याय पंचायत सरैया चलाकापुर के शिक्षक आनंद, महेंद्र, अनुपमा, ममता, शबाना, साधना, नीलू, सानिया, इशहाक, अरुण, कुलदीप, कोमल, कंचन, भावना, आरती और ऋचा ने प्राथमिक वर्ग के 17 और जूनियर वर्ग के पांच बच्चों को स्कूल बैग, यूनीफॉर्म, कॉपियां, जूते, ज्यामेट्री बॉक्स/पेंसिल बॉक्स, प...