चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पूर्णागिरि मेले के दौरान हुई भीषण अग्निकांड की घटना में कई गरीब व्यापारियों की दुकानें जलकर राख हो गईं। जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी तत्काल अग्निकांड प्रभावितों के बीच पहुंचे और राहत कार्य चलाया। गौरतलब है कि देर रात लगी आग में गिफ्ट आइटम, बच्चों के खिलौने व अन्य सामान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले करीब दर्जनभर व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन को देते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड प्रभा...