लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, संवाददाता। विकासनगर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ विभाग भी सामने आ रहे हैं। रविवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने सुबह विकास नगर के आग पीड़ितों के बीच राशन किट का वितरण किया। एफसीआई के स्वयंसेवकों ने करीब 250 राशन की किटों को पीड़ितों के बीच बांटा। इन किटों में आटा, चावल, नमक, साबुन आदि शामिल था। इसके साथ ही बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किये गये। वहीं कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी तिरपाल, चटाई व प्लास्टिक जग व ग्लास आदि का वितरण किया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने वितरण की राहत सामग्री यह भी पढ़ें- पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...