बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। विकास खंड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरे शिकारीपुरवा में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह-संयोजक विनय मिश्र आगे आए। बताया जाता है कि आग्निकांड में शीतल, रामनिवास, पेशकार, पवन कुमार व हजारी के फूस के मकान और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर विनय मिश्र ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और भोजन, कपड़े सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने जले हुए मकानों के स्थान पर टीनशेड लगवाने के साथ्ज्ञ निर्माण कार्य के लिए मजदूरी का भी सहयोग दिया। उनकी इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विनय मिश्र लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्...