पूर्णिया, मई 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां रुपौली के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने अग्निकांड से प्रभावित 29 परिवारों के बीच सरकारी सहायता राशि के चेक वितरित किया। इस दौरान कुल 3 लाख 44 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे 28 अग्निपीड़ित परिवारों को 12-12 हजार रुपये का चेक दिया गया। वहीं बलिया गांव के एक पीड़ित परिवार को 8 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। बताया गया कि उक्त परिवार को पूर्व में 12 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। मौके पर विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत एवं सरकार...