लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित करीब 70 परिवारों को कांग्रेस पार्टी द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम गांव अमरपुर पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। टीम में अनूप वर्मा, शोएब आलम, मनोज शर्मा व अफजल शाह शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है। साथ ही ग्रामीणों के बीच भोजन पैकेट वितरित किए गए और यथासंभव मदद भी प्रदान की गई। बताते हैं कि इस अग्निकांड में गांव के लगभग 70 परिवार प्रभावित हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.