लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- बिजुआ। ब्लाक बिजुआ के गांव अमरपुर में बुधवार को भीषण अग्निकांड ने तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर 66 घर जलकर राख हो गए, जिससे 115 परिवार बुरी तरह प्रभावित हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और विधायक अमन गिरी मौके पर पहुंचे। दोनों ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान पीड़ितों को तत्काल खाद्यान्न सामग्री भी वितरित की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तहसील प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप कोई भी प्रभावित परिवार शासन द्वारा अनुमन्य सहायता से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि पीड़ितों के बीच राहत वितरित उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्य में किसी भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.