गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर बुधवार को कई स्थानों में मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन ने डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार सहित कई पदाधिकारियों को सप्ताह से संबंधित बैच व पंपलेट बांटे। बताया कि 17 अप्रैल को समाहरणालय परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से निश्चित रूप से लोगों में सतर्कता बढ़ेगी और अग्निकांड की घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के लोगों को भी आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- -------- बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी और झारखंड अग्निशमन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में पूरे जिले में 14 अप्रैल से 20 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.