इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। तहसील सदर के ग्राम कर्री में 14 अप्रैल को अज्ञात कारणों से लगी आग में कई हेक्टेयर गेहूं की फसल नष्ट हो गई। मामले में प्रशासन ने क्षति का आकलन कराया था। खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत मात्र 24 घंटे में पीड़ितों को राहत सहायता दी गई। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 33 पीड़ितों को चेक दिए। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता बरतें, सुरक्षित स्थान पर जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 1070 एवं 1077 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...