खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मौसम अब पूरी तरह से गर्म हो चुका है। नियमित अंतराल पर तेज पछुआ हवा भी चल रही है। ऐसे में जिले के आग लगने की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है।बीते दिनों परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में कई हेक्टेयर जमीन में लगी गेहूं की फसल अगलगी की भेंट चढ़ चुकी है। यानि थोड़ी सी चूक लोगों को पूरी तरह से परेशान कर रही है। वहंी कई घर भी अगलगी में जलकर राख हो चुके हैं। जिससे लोगों के घरों में रखे सामान पूरी तरह से जल जाने के कारण परेशानी का सबब बना हुआ है। गरीबों के जले आशियाना से तपती धूप में खुले आसमान में समय गुजारने की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके बाद ही जिले में अगलगी की घटनाओं पर विराम लग पाएगा और जलने से फसल अथवा घर बच सकेंगे।खाना बनाने...