जहानाबाद, अप्रैल 9 -- अरवल निज संवाददाता। अरवल विधायक मनोज कुमार ने जिला पदाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि जिले के करपी प्रखंड अन्तर्गत शहर तेलपा गांव में आगजनी में पीङित परिवार को सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के निहित प्रावधानो के आलोक में दिये जाने वाले अनुग्रह अनुदान राशि का भूगतान शीघ्र किया जाए। बता दें कि अरवल जिले के शहरतेलपा बाजार में भीषण आकस्मिक आगजनी की घटना घटी है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा विधायक को दी गई थी। इस घटना में लगभग 42 से ज्यादा घरो में जान-माल की भीषण क्षति होने की जानकरी है। सभी पीडित परिवार अत्यंत गरीब एवं निर्धन है, ऐसी स्थिति में सभी पीडित परिवारो को नियमानुसार अविलंव आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निधारित अनुग्रह अनुदान राशि का भूगतान करना सुनिश्चित किया जाय, तथा कृत कारवाई से हमें भी अवगत कराये। ताकि पीड़ित दुक...