फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज के सिकंदरपुर तिहैया में 30 मई को हुए अग्निकांड की घटना में प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से 35 हजार की सहायता प्रदान की जाएगी। जांच में पाया गया कि अग्निकांड में नेत्रपाल की भेड़ और पशुबाड़े को क्षति पहुंची। कल्लू की झोपड़ी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गयी। यह धनराशि जल्द खातों में भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...