सीतामढ़ी, जून 5 -- शिवहर। मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में झुलसकर मृत उदय साह का शव गुरुवार को जिले के तरियानी प्रखंड के विशंभर पुर गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की पत्नी नीलू देवी सहित अन्य परिजन दहाड़ मारकर रो रही थी। गांव के सरपंच अविनाश कुमार उर्फ मुकेश सिंह, ग्रामीण कुंदन कुमार सहित अन्य परिजनों को ढांढस बधाने में लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग गुरुवार को उनके परिजनों को सांत्वना देने घर पर पहुंचे रहे थे। यह भी पढ़ें- आईसीयू में भर्ती आंगनबाड़ी सेविका चंचला वर्मा की मौत घर पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर बाद शव पैतृक गांव ...