बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के सहयोग से सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी ऑडिटोरियम में अग्निकर्म विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के 11 राज्यों से 600 से अधिक चिकित्सक, शोधार्थी और आयुर्वेद के विद्यार्थी शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के केंद्रीय संगठन मंत्री व पंचकर्म विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि राजस्थान (कोटा) के अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. चंद्रेश तिवारी मुख्य चिकित्सक के रूप में मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगे। कार्यशाला में फ्रोजन शोल्डर, स्लिप्ड डिस्क, साइटिका, सर्वाइकल, लंबर स्पॉन्डिलोस...