बुलंदशहर, दिसम्बर 22 -- वामपथी दलों व जनसगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर माकपा व किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अगौता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगो का ज्ञापन सहायक खंड विकास अधिकारी को सौंपा। अगौता ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रदर्शन में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नया कानून ग्रामीण मजदूरों के काम की गारंटी को ख़त्म करेगा । इस कानून मे केंद्र सरकार ने अपना बजट का हिस्सा घटा कर 60 प्रतिशत कर दिया। शेष 40 प्रतिशत राज्य सरकारों पर डाल दिया है। सरकार मनरेगा का बजट पहले ही घटा चुकी है। प्रदर्शन में सीताराम शर्मा, नौशाद अली , आलमगीर, प्रमोद कुमार ,मनोज कुमार, सौरव चौधरी, हरेंद्र सिंह, करण सिंह आदि भूरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.