पीलीभीत, जनवरी 17 -- पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक हॉल में गन्ना विकास परिषद पीलीभीत, गन्ना विकास परिषद मझोला के गन्ना पर्यवेक्षक और एलएच चीनी मिल के फील्ड स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया गया। उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीनी मिल पीलीभीत के उप महाप्रबंधक (गन्ना) एसएस चौहान, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी, प्रबंधक गन्ना राजीव शर्मा ने गन्ना किस्मों की पहचान की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में गन्ना पौधे की पहचान के 27 प्रमुख लक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी। कुल 16 प्रकार की गन्ना प्रजाति की पहचान उसके उपलब्ध पौधे से कराई गयी, जिसमें 11 अगैती दो सामान्य प्रजाति और चार अस्वीकृत प्रजातियां थी। उपाध्यक्ष गन्ना एलएच चीनी मिल पीलीभीत ने बसंत कालीन गन्ना बुआई के लिए दिए जाने ...