आरा, अप्रैल 8 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार खेल मैदान में चार लाख 77 हजार 8 सौ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मंच का शिलान्यास जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान कुशवाहा ने किया। अध्यक्षता बुधवार को मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू चंद्रवंशी ने की और संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि रामायण सिंह ने किया। शिलान्यास समारोह में शामिल होने आये अगिआंव बाजार और आसपास के पंचायत के लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीभगवान कुशवाहा ने कहा कि मंच बन जाने से खिलाड़ियों के अलावा रंगकर्मियों को भी सुविधा होगी। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, पंचायत सचिव वसंत पटेल, शिक्षक अनिल कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पंचायत तकनीकी सहायक कुंदन कुमार, विपीन लाल राम, अजय सिंह और मोहन साह ने भी मंच के निर्माण से होने वाले फायदों और जरूरतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

हिं...