जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के आगनूर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आगनूर गांव में अवैध शराब रखी गई है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब बरामद किया, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के...