चंदौली, जून 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास क्षेत्र के नईबाजार क्षेत्र के अगहरबीर बहुरिया नदी की साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी और ठेकदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध जताया। जिला प्रशासन से नियमानुसार साफ सफाई कराए जाने की मांग किया है। अगहरबीर बहुरिया नदी के माध्यम से नईबाजार के आसपास दर्जनों गांवों की बरसात का पानी गिरता है। बीते दिनों अगहरबीर बहुरिया नदी में जमी सिल्ट की साफ सफाई के लिये बंधी डिविजन की ओर से 8 किलोमीटर नदी की साफ सफाई के लिये दस लाख रूपये स्वीकृत किया गया था। यह भी पढ़ें- कोड़ीपुरा में पेयजल, सफाई और शौचालय व्यवस्था बदहाल, प्रदर्शन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों की अनदेखी के कारण नागनपुर नदी के पास कब्...