शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अगहन पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को ढाईघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही लोग अपने-अपने वाहन लेकर घाट की ओर जाने लगे। कुछ ही समय में घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए और पूरा क्षेत्र हर-हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाट पर हवन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पंडों और पुजारियों को दक्षिणा देने के साथ ही कई भक्तों ने गरीबों को भोजन वितरण और अन्य दान-पुण्य कार्यों में भाग लिया। इस पवित्र दिन पर गंगा पूजन और दान का क्रम दिनभर चलता रहा। इधर, कस्बे के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक धूम रही। ब्रह्मदेव स्थान, हनुमानगढ़ी और दुर्गा मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों मे...