पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का पोस्टमार्टम विभाग अब गंभीर और जटिल मामलों के शवों के पोस्टमार्टम में भी सक्षम हो गया है। अगस्त 2025 से अब तक अस्पताल में 765 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। खास बात यह है कि इस अवधि में एक भी डीकंपोज शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची नहीं भेजा गया। अस्पताल में ही सभी मामलों का पोस्टमार्टम किया गया है। एफएमटी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीत ने बताया कि अगस्त से दिसंबर 2025 तक 261 और जनवरी से अगस्त 2026 तक 504 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इनमें गोली लगने से मौत, पांच से सात दिनों तक पुराने डीकंपोज शव, बोन एग्जामिनेशन, कंकाल और गर्भावस्था के बाद मृत्यु जैसे कई गंभीर व जटिल मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया एमआरएमसीएच में ही सफ...