गया, जुलाई 27 -- विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल बोधगया में अगस्त माह से मिनी पर्यटन सीजन की शुरुआत हो जाएगी। श्रीलंका से बौद्ध श्रद्धालुओं का आगमन शुरू होते ही महाबोधि मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार होगा और बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। अगस्त से नवंबर तक 50 हजार से ज्यादा श्रीलंकाई बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक बोधगया पहुंचते हैं। इनके आगमन से पर्यटन बाजार की रौनक लौटती है। श्रीलंकाई पर्यटकों से पर्यटन कारोबार को होता है लाभ

पर्यटन उद्योग पर प्रभाव श्रीलंकाई श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने से सबसे अधिक प्रभाव स्थानीय पर्यटन उद्योग पर पड़ता है। चार महीने तक होटल और गेस्ट हाउस में बुकिंग बढ़ जाती है। रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा और छोटे कारोबारियों की आय में भी वृद्धि होती है। धार्मिक पर्यटन के कारण हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष र...