लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- अगस्त में बिजली बिल इतना कम आएगा, यूपी के 3 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अगस्त में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2.92% की रियायत मिलेगी। यानी, उनका बिजली बिल वास्तविक बिल की तुलना में 2.92% घटकर आएगा। जुलाई के बाद यह लगातार दूसरा महीना होगा जब ईंधन अधिभार शुल्क में कमी होगी। जुलाई में 4.43% कमी हुई थी।नियामक आयोग का आदेश इस साल जून में बिजली बिल में 10% अतिरिक्त वसूली की गई थी। इस मसले पर चौतरफा हंगामे के बाद नियामक आयोग ने मामले का परीक्षण करते हुए पाया था कि पावर कार्पोरेशन ने ईंधन अधिभार शुल्क की गणना गलत की थी। नियामक आयोग ने पावर कार्पोरेशन को आदेश दिए थे कि उसे केवल वास्तविक खर्च के आधार पर ही गणना करनी होगी। बकाया भुगतान की रकम को ईंधन अधिभार शुल्क में नहीं जोड़ा जा ...