नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मॉनूसन के तीन महीनों में सामान्य से करीब 14 फीसदी कम बारिश हुई है। अब आईएमडी ने मानसून के आखिरी महीने सितंबर के लिए भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि सितंबर में सामान्य से 91 फीसदी बारिश होने की संभावना है। सितंबर के लिए सामान्य बारिश 167.9 मिलीमीटर है।सितंबर में सामान्य से कम बारिश आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर के दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व , पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है। सितंबर के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में मासिक औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के तीन महीन...