अगस्त में चार दिन राउरकेला से कांड्रा-सीनी होकर चलेगी साउथ बिहार
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के परिचालन में आंशिक राहत देने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से बताया गया कि 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का 6, 13, 20 और 27 अगस्त को परिचालन होगा। हालांकि इन तिथियों पर ट्रेन टाटानगर स्टेशन से न होकर राउरकेला से कांड्रा-सीनी मार्ग पर चलेगी। इससे पहले रेलवे ने इस ट्रेन को 3 जुलाई से 13 नवंबर तक चल रहे रेलवे ब्लॉक के कारण प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को राउरकेला स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का आदेश जारी किया है। वहीं, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 7, 14, 21 और 28 अगस्त को अपने निर्धारित समय और सामान्य मार्ग से संचालित होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि इन तिथियों पर ट्रेन के परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.