उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपदीय क्रिकेट लीग का चौथा मैच अगस्त क्लब व कोल्ट्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें कोल्ट्स क्लब ने अगस्त क्लब को मैच हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 16 डॉक्टर सुखदेव प्रसाद गुप्ता क्रिकेट लीग में पहुंचे डीसीए के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्ट्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाएं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त क्लब की पूरी टीम मात्र 129 रनों पर ऑलआउट हो गई। कोल्ट्स क्लब की ओर से कप्तान अल्तमश ने तीन, कृष्णा गौतम व आदित्य ने दो दो तथा सक्षम व आर्यन यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मौके पर डीसीए महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, परवेज अहमद ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.