गोरखपुर, अगस्त 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के मध्यकालीन इतिहास विभाग की ओर से शनिवार को अगस्त क्रांति, काकोरी ट्रेन एक्शन और अमर शहीद बंधू सिंह के बलिदान दिवस की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों पर प्रकाश डालते हुए क्रांतिकारियों के योगदान और बलिदान को याद किया। विभाग की प्रभारी डॉ. कविता शर्मा ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि, उसके क्रियान्वयन और परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों के योगदान और उनके बलिदान को नमन करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी आजादी की नींव उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रभाव और उससे क्रांतिकारियों में प...