अगस्त के मूल्यांकन में अव्वल रहा रायबरेली
रायबरेली, सितम्बर 2 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की देखरेख में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रत्येक माह अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक आयोजित करता है। बैठक के अगस्त माह के मूल्यांकन में जनपद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के 99 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों के विकास, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता एवं संवाद किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास के प्रति जागरूक करना तथा घर एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह भी पढ़ें- नैनीताल जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.