मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- अलनिनो का साया इस बार अगस्त के महीने की बारिश पर पड़ा। मुरादाबाद में जुलाई की तरह अगस्त के महीने में भी औसत से कम बारिश दर्ज हुई हालांकि, महीने के आखिरी 48 घंटों में रिकार्ड हुई 52 मिलीमीटर बारिश ने बारिश की कमी का दायरा थोड़ा कम कर दिया। मुरादाबाद के जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर 30 अगस्त को 47 मिलीमीटर और 31 अगस्त को पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जिसे मिलाकर अगस्त के महीने में हुई बारिश का आंकड़ा बढ़कर 272 मिलीमीटर तक पहुंच गया। मुरादाबाद में अगस्त के महीने की औसत बारिश 350 मिलीमीटर है। अगस्त के महीने में औसत की तुलना में 80 मिलीमीटर बारिश रह गई। यह भी पढ़ें- अगस्त की बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, जुलाई की कमी हुई पूरी, किसान गदगद यह भी पढ़ें- Varanasi News: अगस्त में 35 साल बाद इस बार सर्वाधिक बार...