मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा पर शनिवार को स्नान-दान और पूजा-अर्चना के बाद अगस्त्य ऋषि का तर्पण किया गया। शहर के सिकंदरपुर सीढ़ीघाट समेत विभिन्न घाटों और घरों में श्रद्धालुओं ने तर्पण किया। रविवार से पितृपक्ष यानी महालया की शुरुआत होगी। पितृपक्ष 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन संपन्न होगा। इस दौरान लोग अपने पितरों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करेंगे।शनिवार को सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घाट पर मौजूद पंडित दीपक झा ने बताया कि लोगों ने सबसे पहले बूढ़ी गंडक में स्नान किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ अगस्त्य ऋषि का तर्पण कराया गया। यह भी पढ़ें- कपिलमुनि के पानी देने के साथ ही पितृपक्ष शुरू शंख और कुश के साथ तर्पण की प्रक्रिया पूरी ...