नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स अभी जेल में ही रहेगा। रिहाई से जुड़ी उसकी याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस ब्रिटिश नागरिक की याचिका में कोई दम नहीं है। जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जेल से रिहाई की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर दुडेजा की पीठ ने कहा कि दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किए गए इस ब्रिटिश नागरिक की याचिका में कोई दम नहीं है। अपनी याचिका में जेम्स ने भारत-यूएई प्रत्यर्पण संधि के एक प्रावधान को चुनौती दी। उसने 7 अगस्त 2025 के उस ट्रायल कोर्ट के आदेश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.