मोतिहारी, सितम्बर 9 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि गेमिंग ऐप से कायम हुआ सम्पर्क और युवती को अगवा कर पहुंचा दिया गया उड़ीसा। हालांकि इस घटना को हुए डेढ़ माह से अधिक समय गुजर गया लेकिन युवती को बरामद कर पाने में पुलिस को अब भी कोई सफलता नहीं मिल पायी है। मामले को लेकर अपहृता की मां ने पुलिस को बताया है कि 23 जुलाई की शाम उनकी 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अपने स्तर से तलाश में कोई सफलता नहीं मिली। अपहृत के भाई के मोबाइल पर अचानक आदित्य नामक युवक ने उसकी बहन के सुरक्षित रहने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट इस कॉल का लोकेशन ट्रेस कर परिवार उड़ीस पहुंचा तो पता चला कि उड़ीसा के छत्रपुर मोचीबाड़ी स्ट्रीट निवासी पुरूचन्दु रथ के पुत्र आद...