गिरडीह, फरवरी 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने अगवा की नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी युवक को बारह घंटे के भीतर मधुपुर के नबाब मोड़ से बरामद कर लिया गया। दोनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा भागने की फिराक में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों को धर दबोचा। युवक पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ग्राम पंचायत भंडारीडीह का रहनेवाला है। इधर नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 25/ 2026 के पोक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि घटना की रात नाबालिग छात्रा को सहेली के साथ सोने का बहाना बनाकर गांव के एक व्यक्ति ने उसे अपना घर ले गया था। सुबह काफी देर बाद भी छात्रा घर वापस नहीं लौटी। सहेली के घर परिजन खोजने गए थ...