मोतिहारी, फरवरी 26 -- घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव से विगत 18 फरवरी को बहला फुसला कर अगवा की गयी नाबालिग किशोरी को पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि यह बरामदगी सीमावर्ती सैनिक रोड के निकट की गयी जब वे नेपाल भागने के प्रयास में लगे थे। मामले को लेकर अगवा नाबालिग की मां द्वारा साजन कुमार नामक युवक को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। साजन कुमार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ग्राम का रहने वाला है जो बैद्यनाथपुर गांव में अपने मौसा विजय पासवान के घर पर रहता है। थानाध्यक्ष के अनुसार,बरामद किशोरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। तथा उसकी चिकित्सकीय जांच करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.