बेगुसराय, फरवरी 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा किए जाने का मामला अपहृता के पिता ने थाने में दर्ज कराया है। आवेदन में गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर युवती को अगवा करने का आरोप लगाते हुए उसे नामजद किया गया है। बताया है कि रविवार की सुबह उनकी पुत्री सूट सिलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि नामजद युवक उसे लेकर कहीं चला गया है। जब उसके परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं, प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती के हसनपुर में होने की सूचना मिली। एसआई विश्वजीत कुम...