बरेली, मार्च 16 -- शीशगढ़। अपहृत किशोरी को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद लड़की को मेडिकल को जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी जिशान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गत दो मार्च को परिजनों की गैर मौजूदगी में कस्बा का युवक किशोरी को भगाकर ले गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया लड़की को बरामद कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...