बगहा, मार्च 16 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया।वहीं अपहर्ता को भी पकड़ने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपहर्ता बलथर गांव के जगदीश महतो का पुत्र सुनील कुमार (20)है।पुलिस अपहर्ता को उसके घर-दबोचा है तथा अगवा किशोरी को उसके बगल से बरामद किया। थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। अपहृत किशोरी की मां के शिकायत पर गिरफ्तार मुख्य आरोपी के अलावे उसका भाई अनिल महतो व उगम महतो,उसके पिता जगदीश महतो,चाचा महेश महतो व माता को आरोपित किया था।जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा किशोरी का मेडिकल परीक्षण हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल,बेतिया भेजा गया।मामले में किशोरी की मां ने बताया था कि लगभग 12.30 बजे रात में उक्त सभी आये और मेरी नाबालिग लड़की को उठाकर ले ...