मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- पानापुर, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र से 25 फरवरी को अगवा 17 साल की किशोरी के परिजनों को केस उठाने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर किशोरी के परिजनों ने एसएसपी व ग्रामीण एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि किशोरी को पानापुर ओपी क्षेत्र के प्रसाद निवासी मो. नाजिम 25 फरवरी को अगवा कर लिया। मामले में मो. नाजिम समेत चार पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। वे लोग केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन किशोरी अपार कार्ड बनवाने स्कूल गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि मो. नाजिम ने पुत्री का अपहरण कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.