बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद गांव में दिनदहाड़े असलहे के बल पर एक युवक को अगवा कर बुरी तरह पिटाई की घटना में पुलिस ने तीन नामजद व आठ-नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई हरिओम यादव निवासी पूरे बेचू (मुईलिया) थाना हर्रैया की तहरीर पर आरोपी आदित्य चौधरी निवासी देवकली रानी थाना छावनी, विनोद वर्मा निवासी बांसगांव (लालापुरवा), सोनू चौधरी निवासी अजगरा (बांसगांव) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के पूरे बेचू (मुईलिया) निवासी हरिओम यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका भाई हरिकेश यादव गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कार धुलवाने के लिए पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार आए हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.