गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अगवा कर भरकट्टा जंगल ले जाने और दबाव बनाकर झूठा वीडियो बनाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मिथिलेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में सचिन मंडल नामक युवक को अभियुक्त बनाया गया है। सचिन पर मिथिलेश ने अपने पुत्र आदित्य राज को अगवा करने समेत अन्य आरोप लगाया है। आदित्य के दोस्त आनंद मंडल का सचिन मंडल भाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मामला मोबाइल खरीदने को लेकर पैसे की लेन-देन से जुड़ा है। क्या है मामला: मिथिलेश का कहना है कि उसके पुत्र आदित्य राज को उसका दोस्त आनंद मंडल ने अपने भाई सचिन मंडल से मोबाइल फोन खरीदने को लेकर बात कराया था। इसके बाद उसके पुत्र आदित्य ने सचिन को बोड़ो निवासी विशाल चंद्रवं...