बोकारो, मार्च 7 -- अंगवाली। श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली के मैथान टुंगरी स्थित धर्मस्थल से शनिवार को दिन के नौ बजे भव्य कलश-यात्रा निकलेगी। काफी संख्या में बालाएं, युवतियां व महिलाएं दामोदर नदी तट से कलशों में जल भरकर पुनः आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। पुजारी, समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित ग्रामीण श्रद्धालु शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...