मुरादाबाद, फरवरी 19 -- हरिद्वारी कांवड़ पथ और सलेमसराय-डिलारी मार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को धन आवंटित कर दिया है। विभाग अगवानपुर कस्बे की टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू कर देगा। दो स्तर पर कांवड़ पथ और मुख्यालय से डिलारी को जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने के लिए धन की मांग की थी। दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी होने के साथ सड़क मरम्मत की योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया। सलेमसराय-डिलारी मार्ग गांव और कस्बों के सामने खराब हो गई थी। ऐसे में मरम्मत योजना के फंड से सलेम सराय, चटकाली, मुस्तापुर, काजीपुरा, सिहाली खद्दर, गख्खरपुर गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की योजना मंजूर हो गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस रूट पर 2.47 किमी सीसी रोड का निर्माण होना ह...